सिंगापुर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड सिटीज समिट:2020 के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण

Summary :

वर्ल्ड सिटीज समिट सिंगापुर में आयोजित होने वाला द्विवार्षिक सम्मेलन है जिसमें सरकारों के शीर्षस्थ नेता और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं

सिंगापुर की सरकार ने आगामी पांच जुलाई से अपने यहां आयोजित होने वाली वर्ल्ड सिटीज समिट 2020 में शिरकत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। 
वर्ल्ड सिटीज समिट सिंगापुर में आयोजित होने वाला द्विवार्षिक सम्मेलन है जिसमें सरकारों के शीर्षस्थ नेता और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। 
राज्य सरकार के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सिंगापुर की सरकार ने योगी को इस समिट में शामिल होने का न्योता दिया है।
यह कार्यक्रम दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान करने और उनके विभिन्न समाधान को लेकर अपनी व्यवहारिक जानकारी साझा करने और मूल्यवान साझेदारियां बनाने के लिए नेताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है। 

Desk Team