उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाली डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि लोगों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक घावों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर संगठित प्रयासों की जरूरत है।
‘प्रोग्रेसिव मेडिकोस एंड साइंटिस्ट्स फोरम ‘ के डॉक्टरों के समूह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंसा के समय के हालात और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत के आकलन से संबंधित अपनी रिपोर्ट जारी की।
समूह ने एक बयान में कहा, ” उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोगों के शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और वित्तीय घावों को भरने के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर संगठित प्रयास किए जाने की जरूरत है।”


Download Android App
Download iOS App



