CM योगी ने गोरखपुर में कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास, अभ्युदय योजना के लाभार्थियों ने की मुलाकात

Summary :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए गोरखपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद भी किया। छात्रों से बातचीत करते हुए सीएम ने इस योजना के लाभ भी बताये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, “गोरखपुर में1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पूर्वी उ. प्र. के किसानों को सस्ती खाद मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा , “वह भी सरकारें थीं जिनके एजेंडे में गांव और गरीब नहीं था। गोरखपुर में मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिलती थी। इस वर्ष के अंत में हम लोग गोरखपुर में एम्स का भी लोकार्पण करने जा रहे हैं। अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।”
सीएम ने बताया हम लोग इसी महीने गोरखपुर की जनता को चिड़ियाघर उपलब्ध करा रहे हैं। शेर यहां आ चुके हैं। 20 साल पहले यह क्षेत्र गोरखपुर के अपराध का केंद्र हुआ करता था। शहर की पूरी गंदगी रामगढ़ ताल में गिरती थी। आज रामगढ़ ताल पर्यटन के केंद्र के रूप में बढ़ रहा है। 
गोरखपुर में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद भी किया। छात्रों से बातचीत करते हुए सीएम ने इस योजना के लाभ भी बताये। 
सीएम  कहा , “हमारे बहुत से प्रतियोगी छात्र ऐसे हैं जो अपने पारिवारिक और आर्थिक स्थिति के कारण क्लास अटेंड करने की इच्छा रखते हुए भी नहीं कर पाते। अभ्युदय के साथ जुड़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हम लोगों ने पात्रता की श्रेणी तय की है उसके अनुसार हम टैबलेट भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। “

Ujjwal Jain