पूर्वांचल के माफिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्टएमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। धनंजय सिंह लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में 25 हजार के इनामी थे। शुक्रवार को उन्होंने गुपचुप तरीके से प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सूत्रों की मानें तो धनंजय वकील की यूनिफॉर्म पहनकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में सुनवाई जारी है। उनको जेल भी भेजा जा सकता है।
इससे पहले अजीत सिंह मर्डर केस में लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। धनंजय सिंह के अवैध तरीके से अर्जित की हुई संपत्तियों का कमिश्नरेट पुलिस ने ब्यौरा इकट्ठा कर लिया गया था। वहीं, लखनऊ में 6 फ्लैट, दो फॉर्महाउस, गोमती नगर में लैब सहित प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंप, स्टैंड, फॉर्महाउस सहित कई संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। कमिश्नरेट ने धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए गुडंबा, सुल्तानपुर रोड स्थित सूर्य अपार्टमनेंट सहित कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
लखनऊ के कठौता चौराहे पर अजीत सिंह की बीती 6 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजीत की पत्नी रानू सिंह ने मऊ में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आजमगढ़ के माफिया कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह, अखंड सिंह व गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं विभूतिखंड में अजीत के करीबी मोहर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



