उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि होलीको लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।बता दें शोभा यात्राएं पुरानी परम्पराओं के अनुसार ही निकाली जाएं। किसी भी कीमत पर अराजकता नहीं होनी चाहिए।
आपको बता दें कि ये सभी बातें सीएम योगी ने दो दिवसीय दौरे पर गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक क्वे दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने अफसरों से कहा कि यह भी कोशिश करें कि होली पर अश्लील गाने न बजें।इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रयास करें कि होलिका आबादी से दूर जलाई जाए ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सांसद एवं विधायक निधि का सदुपयोग किया जाए। इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते रहें। विकास कार्यों में इस बजट का उपयोग किया जाए। समय से काम पूरे किए जाएं।सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री तीन निजी समारोहों में शामिल हुए। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष व व्यवसायी अरुणेश शाही और उद्यमी स्वर्गीय विनोद जालान के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।


Download Android App
Download iOS App



