उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को कोरोना जांच के लिए पहुंची मेडिकल और पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों से राजकीय सम्पत्ति के नुकसान की सख्ती से भरपाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
उन्होंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा, दोषियों द्वारा की गई राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख्ती से की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करे और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करें।
दोषियों द्वारा की गई राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख्ती से की जाएगी।
जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करे और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करें।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 15, 2020
उन्होंने कहा, मुरादाबाद में पुलिस, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों पर हमला एक अक्षम्य अपराध है, जिसकी घोर निंदा की जाती है। ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मी, सभी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस विभाग के कर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हैं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले की घटनाएँ सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



