आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर एक्ट्रेस की दोस्त ने किया खुलासा, जानिये पूरी खबर

Summary :

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप और रोमांस को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की पर बिना कुछ कहे ही दोनों की नजदीकियां जगजाहिर है।

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप और रोमांस को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की पर बिना कुछ कहे ही दोनों की नजदीकियां जगजाहिर है।  
हाल ही में दोनों के बीच अलगाव और ब्रेकअप की खबरें भी सामने आयी पर दोनों  सूत्रों ने इस बात का खंडन किया और आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस को बताया कि रणबीर और वो अब भी साथ है। अब एक ताजा खबर सामने आयी है जिसमें दावा किया गया है कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
करीबी सूत्रों के अनुसार , “दोनों की शादी पहले एक डेस्टिनेशन शादी के रूप में प्लान की गयी थी, लेकिन अब, आलिया और रणबीर के परिवारों ने दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में मुंबई में बैंड-बाजा-बारात के साथ इस शादी को संपन्न करने का  फैसला किया है। 
परिवारों के करीबियों के अनुसार , ‘शुक्र है, ऋषि कपूर का स्वास्थ्य बहुत बेहतर है, इसलिए परिवार समारोहों के लिए उत्सुक है। 21 दिसंबर से आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां और कार्यक्रम शुरू करने की तारीख पक्की कर ली गयी है। ये ग्रैंड शादी समारोह करीब 4  दिनों तक चलेगा। 
वहीं , आलिया की सबसे अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन से इस बारे में जानकारी का खुलासा करते हुए कहा, ‘मुझे कुछ पता नहीं है। यहां तक ​​कि, मैं भी इन अफवाहों को सुनती रहती हूं।” ऐसा लगता है कि हमें सटीक सच्चाई जानने के लिए कुछ समय तक इंतजार करना होगा। 
आलिया और रणबीर की शादी का सभी फैंस को इंतजार है और उम्मीद है कि ये शादी बेहद धूमधाम से होगी। काफी समय से ये चर्चा है कि  आलिया और रणबीर के परिवार शादी की तैयारियों में लगे है और दोनों परिवार चाहते है कि जल्द से जल्द ये शादी सम्पन्न हो जाये। 

Ujjwal Jain