अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर बने फ्लैटों का निरीक्षण करेंगे CM योगी

Summary :

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के जुर्म के कारनामे इतने ज्यादा है की उसकी मौत के बाद भी कई मुद्दे निकल कर आ रहे है।

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के  जुर्म के कारनामे इतने ज्यादा है की उसकी मौत के बाद भी कई मुद्दे निकल कर आ रहे है।  उसकी हत्या के बाद उसके जुर्म को सह चुके लोगो की कहानियां सामने आने लगी खुलकर जुर्म सह चुके लोग सामने आए और अपना दर्द बया किया।  योगी सरकार गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीं पर बने फ्लैटों का नरीक्षण कर लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौपंगे।  सीएम के दौरे से पहले बीते 10 दिनों से तैयारी चल रही है।  
 फ्लैटों की सफाई का काम भी चल रहा 
क्षेत्र के निवासियों में से एक, दिनेश ने कहा कि क्षेत्र में हर कोई इस घटना का इंतजार करता है। दिनेश ने कहा हर कोई उत्साहित और खुश है। इस परियोजना से हम सभी लाभान्वित होंगे। यहां काम लगभग पूरा हो चुका है, अब सीएम के स्वागत की तैयारी चल रही है। साथ ही फ्लैटों की सफाई का काम भी चल रहा है।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैट 9 जून को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए थे।
लाभुकों को 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मात्र 3.5 लाख रुपये में 
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा, “इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। 6030 आवेदकों के सत्यापन के बाद, 1590 को लॉटरी में भाग लेने के लिए पात्र पाया गया।  लाभुकों को 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मात्र 3.5 लाख रुपये में मिलेगा. अधिकारियों ने बताया कि दो कमरे, एक किचन और शौचालय की सुविधा वाले एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है।  
यह परियोजना प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर, 2021 को प्रयागराज के लूकरगंज क्षेत्र में अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर भूमि पर इस किफायती आवास परियोजना की आधारशिला रखी थी। अधिकारियों  के मुताबिक  यह परियोजना प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डीयूडीए) द्वारा शुरू की गई है और दो ब्लॉकों में 76 फ्लैट बनाए गए हैं।

Desk Team