और अब यूपी में बीजेपी के राज में भी सोनभद्र जिले में कोल/आदिवासी समाज को जमीन से बेदखल करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। लेकिन यहाँ खास ध्यान देने की बात यह है कि इन दोनों में से जो पार्टी सत्ता से बाहर रहती है वह इनका शोषण होने पर अपने घड़ियाली आँसू बहाती है।
— Mayawati (@Mayawati) July 19, 2019
बसपा नेता ने शुक्रवार ट्वीट कर कहा, ”जैसा कि सर्वविदित है कि देश में आए दिन आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार के लिए केन्द्र में रही कांग्रेस तथा अब बीजेपी की सरकार बराबर की जिम्मेवार है। कांग्रेस के राज में आदिवासियों को जंगलों से बेदखल किया गया जिससे दुःखी होकर कुछ लोग नक्सली तक बन गए।”
जैसा कि कई दिन के बाद आज सोनभद्र में यह सब देखने के लिए मिल रहा है जबकि बी.एस.पी. के लोग घटना वाले दिन से ही पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रशासन पर लगातार दबाव बनाये हुये हैं। अतः बीजेपी सरकार पीड़ितों को न्याय दे, यह बी.एस.पी. की फिर से माँग है।
— Mayawati (@Mayawati) July 19, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘अब उप्र में बीजेपी के राज में भी सोनभद्र जिले में कोल/आदिवासी समाज को जमीन से बेदखल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। लेकिन यहाँ खास ध्यान देने की बात यह है कि इन दोनों में से जो पार्टी सत्ता से बाहर रहती है वह इनका शोषण होने पर अपने घड़ियाली आँसू बहाती है।” उन्होंने कहा, ”सोनभद्र में बसपा के लोग घटना वाले दिन से ही पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।”


Download Android App
Download iOS App



