कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, नौमान मसूद, दिलप्रीत सिंह, रंजना पांडेय, नीरज त्रिपाठी और तनुज पुनिया को क्रमश: गंगोह, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, प्रतापगढ़, और जैदपुर विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।


Download Android App
Download iOS App



