कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना – UP में ‘जगंल राज’, तिवारी की हत्या के मामले में हो कार्रवाई

Summary :

कांग्रेस ने कमलेश तिवारी की हत्या मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत ”जंगल राज’ में किसी की भी हत्या हो सकती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ”उत्तर प्रदेश के बारे में तो उच्चतम न्यायालय ने कह दिया कि वहां जंगल राज है। वहां तो रात को लोग पुलिस स्टेशन में लाकर बच्चे के सामने बाप की हत्या कर देते हैं और दिन में आम लोगों की हत्या हो जाती है।” 
उन्होंने कहा, ” जंगलराज में तो कुछ भी हो सकता है, कौन किसकी हत्या करेगा, पता नहीं।” 
सिब्बल ने दावा किया, ”सबको मालूम है किस तरह से कुलदीप सिंह सेंगर को बचाया जा रहा है, किस तरह से चिन्मयानंद को बचाया जा रहा है। इस जंगल राज में हम पुलिस पर कितना एतबार करें?” 
उन्होंने कहा, ” जिसने भी तिवारी की हत्या की है, चाहे वो कट्टरपंथी हो, चाहे कोई और हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” 

Shera Rajput