UP में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3059, अब तक 1140 लोगों ने कोविड-19 से पाया निजात

Summary :

मिली जानकारी के अनुसार कुल मामलों में से सक्रिय मामलों की संख्या 1868 है और प्रदेश में अबतक इस वायरस की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में पूरी तरह फैल चुका है। महामारी बनकर कहर बरपा रहे कोरोना का अनेक  राज्यों में अधिक देखे को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3059 है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल मामलों में से सक्रिय मामलों की संख्या 1868 है और प्रदेश में अबतक इस वायरस की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के कुल 1868 मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से 61 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है।

BSF के दो जवान की कोविड-19 से मौत, 41 नए मामलों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या हुई 193

अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुल 67 जिलों से संक्रमण के 3059 मामले सामने आए हैं। प्रसाद ने बताया कि पृथक वार्ड मते 1929 लोगों रखा गया है जबकि पृथक-वास केंद्र में 10797 लोग रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में कोविड-19 के लिए समर्पित वेंटिलेटर उपलब्ध हो गए हैं अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय कुल 1300 समर्पित वेंटिलेटर हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में 75.16 प्रतिशत पुरुष और 24.84 प्रतिशत महिलाएं हैं।
प्रसाद ने जनता से अनुरोध किया कि राज्य में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं और उन सब का स्वास्थ्य परीक्षण करके 21 दिन तक उन्हें उनके घर में पृथक-वास में रखा जायेगा और इसकी निगरानी के लिए गांव में ग्राम निगरानी समिति और शहरों में मोहल्ला निगरानी समिति बनाई गई है जिस पर यह दारोमदार होगा कि प्रदेश में संक्रमण ना फैलने पाए।

Desk Team