सरकार द्वारा जनहित में जारी किये गये सीएए बिल को लेकर मचे विवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए जैतपुर के गायत्री मंदिर में कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित राजा व जैतपुर ब्लाॅक प्रमुख कौशल किशोर सोनी की मौजूदगी में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिल को लेकर अपने विचार रखे वही सीएए के जिला संयोजक रविन्द्र महिन्द्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंच कर बिल से जुड़ी अहम जानकारियां देने की बात कही।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध अमित राजा ने कहा कि कार्यकर्ता ग्राउण्ड जीरो पर लोगो के बीच पहुंच कर उनके मन में सीएए को लेकर उमड़ रहे विचारो को साझा करें वहीं उन्हे बिल से होने वाले फायदो की भी जानकारी दे। अमित राजा ने कहा कि सरकार द्वारा पारित किया गया सीएए बिल कई मायनो में देश की जनता के लिए कारगर साबित होगा।
बैठक के दौरान जैतपुर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रतिनिधि कौशल किशोर सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगो को बिल के फायदे समझाएं ताकि समाज में बिल को लेकर फैल रही भ्रान्तियों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लग सके। बैठक में कुलपहाड़ मण्डल अध्यक्ष मान्वेन्द्र प्रतात सिंह ने सीएए के समर्थन में अपने विचार रखे इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



