समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को हुआ था और उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में हुआ। इस बीच अब नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग होने लगी है। सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने इस संदर्भ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान देने की अपील की है।
आईपी सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
दरअसल, आईपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मुलायम सिंह एक ऐसा नाम है, जिन्हे अगर ये सम्मान मिलेगा तो उससे इसकी शोभा बढ़ जाएगी। नेताजी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की अविलंब घोषणा की जानी चाहिए। देश ने एक ऐसा नेता खोया है, जिसने हमेशा से दूसरों के लिए काम किया। कभी अपनी जिंदगी नहीं जी थी। उन्हें ये सम्मान मिलना चाहिए। वो 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे है। वो जमीन से जुड़े नेता थे। इसलिए उन्हें धरतीपुत्र भी कहा जाता है।
UP की सियासत के एक युग का अंत
मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत के एक युग का अंत हो गया है। 82 वर्षीय नेता ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। नेता जी यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।
7 बाद MP बन चुके थे मुलायम
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।