UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा। एक ढाबे पर खड़ी प्राइवेट बस में सामने से आए गिटटी भरे डंपर ने टक्कर मार दी, इसके बाद डंपर बस पर पलट गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल है। हादसे की जानकारी मिलने ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, बस में सवार लोग सीतापुर जिले के सिंधौली क्षेत्र के गांव बड़ाजटहा थाना कमलापुर के रहने वाले थे, सभी यात्री पूर्णागिरी माता के दर्शन करने जा रहे थे। बस में करीब 70 लोग सवार थे।
शाहजहांपुर खुटार कस्बे के तिकुनियां चौराहे से गोला की ओर दो किलोमीटर पर एक ऋषि ढाबा है। इस ढाबे पर बस में सवार लोग खाना खाने के लिए रुके ही थी। बस से कुछ लोग उतर कर खाना खाने चले गए, लेकिन कुछ यात्री बस में ही बैठे थे। तभी खुटार की ओर से आए गिटटी भरे डंपर ने बस में टक्कर मार दी और इसके बाद डंपर बस पर ही पलट गया। हादसा होते ही ढाबे पर हड़कंप का माहौल बन गया। बस और डंपर के नीचे दबे होने के कारण यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इसी दौरान पुलिस को हादसे की जानकारी देते पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।
घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद क्रेन से डंपर को उठाकर सड़क किनारे खड़ा किया गया। इसके बाद बस में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे में बस में सवार करीब 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर हालत में है। बाकी कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



