उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला काफी समय से जारी है। यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी के इटावा में हुई बारिश की वजह से दीवार गिरने के कारण चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक महिला और एक बच्चे के घायल होने की खबर मिली, फिलहाल वह अभी ठीक है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। ये मामला सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव का है।
बताया जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार के तीन भाई और एक बहन थी। यह हादसा बहुत ही ज्यादा दुखद है। बचावकर्मियों ने मोके पर पहुंचकर मृतकों के शव को बाहर निकाला।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मोके पर तत्काल जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए। मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये राहत राशि के तौर पर देने के निर्देश दिए है।


Download Android App
Download iOS App



