उत्तर प्रदेश में महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने आज शुक्रवार को पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यहां कहा कि बौरा गांव निवासी 42 वर्षीय किसान सुख सिंह का खेत मे पेड़ में फांसी पर झूलता हुआ शव बरामद किया गया। वह कल रात से गायब था।
सुबह अपने खेतों की ओर काम से जा रहे गांव के अन्य किसानों ने किसान सुख सिंह का शव पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उसने खेती के लिए इलाहाबाद बैंक से एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था।
सालों से दैवीय आपदाओं में फसल खराब होने के कारण वह कर्ज की अदायगी नही कर पा रहा था। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। किसान की पत्नी रामदेवी और बच्चे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। त्योहार के मौके पर इन दिनों वह घर आये थे।


Download Android App
Download iOS App



