तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। युवक लंबे समय से टिकैत को ना केवल धमकी दे रहा है बल्कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर उनके साथ गाली-गलौज भी कर रहा है। यूनियन के ही एक अन्य सदस्य ने इस बात की शिकायत अब यूपी के कौशांबी थाने में की है।
यूनियन के सदस्य विपिन कुमार ने पुलिस की तहरीर में बताया है कि पिछले एक महीने से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक नंबर से फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला व्यक्ति टिकैत के साथ गाली-गलौज कर रहा है. जब इस बात का विरोध किया गया तो युवक ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
पुलिस की टीम इस मामले के सामने आने के बाद से ही जांच में जुट गई है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी आगरा मंडल के फिरोजाबाद का रहने वाला है, क्योंकि मोबाइल की लोकेशन वहीं पर ही शॉ कर रही है। उन्होंने कहा पुलिस की टीम नंबर की डिटेल निकलवा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यूपी गेट पर 27 नवंबर से कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना शुरू किया था। 26 दिसंबर को राकेश टिकैत को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने धमकी दी थी। जिसके बाद अर्जुन बालियान ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से राकेश टिकैत की सुरक्षा भी बढ़ई गई थी। कौशांबी पुलिस ने कॉल करने वाले मानव मिश्रा निवासी भागलपुर बिहार को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था।


Download Android App
Download iOS App



