कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को जेल में नहीं डाला जाएगा : राहुल

Summary :

राहुल गांधी ने लखीमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस की सरकार आने पर देश के सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि जब किसान 20 हजार रुपये नहीं दे पाता है तो मोदी और योगी की सरकार लाठी मारकर उसे जेल में डाल देती है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर अब किसी भी किसान को कर्ज अदा न करने पर उसे जेल में नहीं डाला जाएगा।

राहुल गांधी ने लखीमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस की सरकार आने पर देश के सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। किसानों के 20 हजार रपये न दे पाने पर मोदी और योगी की सरकार की तरह लाठी मारकर जेल में नहीं डाला जाएगा।”

modi-yogi

उन्होंने कहा, ”देश में अब दो बजट जारी होंगे। एक आम बजट और दूसरा किसानों का बजट। इसमें खेती-किसानी के लिए सरकार साल में क्या करने वाली है, इसकी पूरी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी।” कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के वादों को याद दिलाते हुए कहा, ”15 लाख रुपये देने का वादा मोदी ने किया था, लेकिन नहीं दिए। अब हमारी सरकार देश के पांच करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना देगी, जिससे 25 करोड़ लोगों को लाभ होगा।”

राहुल बोले – बैंक खाते Modi ने खोले, रकम कांग्रेस जमा करेगी

राहुल ने कहा, ”हर 24 घंटे 27,000 युवा बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारों को काम देने के लिए देश में खाली पड़े 2200,000 सरकारी पदों को कांग्रेस की सरकार बनते ही एक वर्ष में भर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की सरकार बनने पर अब युवाओं को कोई कारोबार शुरू करने के लिए तीन साल तक किसी परमिशन की आवश्यकता नहीं होगी। वे पूरे देश में अपना कोई भी कारोबार कर सकते हैं। उसमें कोई सरकारी अड़ंगा नहीं लगेगा।”

राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी ने चौकीदार बनूंगा कहकर प्रधानमंत्री का पद हथिया लिया, लेकिन चौकीदारी करने नहीं आती। चौकीदारी आज का किसान कर रहा है, जिसके खेतों को आवारा पशु निशाना बना रहे हैं।”

Desk Team