आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित दो केमिकल फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयंकर है कि सेना से मदद मांगी गई है। आग लगने की इस घटना से आस-पास के लोग दहशत में है। मौके पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बीच एहतियातन इलाके में तमाम रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया है। इसके अलावा जहां पर ये फैक्ट्रियां स्थित हैं, वहां के तमाम मकान भी खाली कराए गए हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
फैक्टरियों से उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। शाम करीब 4 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल के तमाम वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इन फैक्टरियों में जूते के शोल और उसको चिपकाने वाला केमिकल बनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




