बकरीद पर अगर सड़क पर नमाज अदा की तो होगी FIR

Summary :

कल पूरे देशभर में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाना है लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसपर कई तरह के नियम कानून को लगाया है

कल पूरे देशभर में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाना है लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसपर कई तरह के नियम कानून को लगाया है। जिसके बाद पर सड़क पर नमाज न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को पुलिस ने मस्जिदों पर आदेश दिया है इसमें सीधे कहा गया है की ईदगाह या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 
पुलिस की ओर से सभी मस्जिदों पर ऐसे आदेश किए जाते रहे। जिसके बाद अब  मुस्लिम वर्ग के चेहरों पर खौफ देखा गया। पूरे दिन मेरठ में ये आदेश लागू करने की प्रक्रिया जारी है। 
मुतवल्ली और इमाम से बातचीत का प्रयास 
वहीं इस पूरे मामले पर जब मस्जिदों के मुतवल्ली और इमाम से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया केवल इतना कहा सरकार के जो आदेश है उसे सभी आमो ख़ास को अवगत करा दिया गया हैं। उन्हें इसका पालन करना चाहिए। बता दें कि दोस्तों इससे पहले देवबंद स्थित दारुल उलूम ने भी की ओर से अपील जारी करते हुए कहा था कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है इसलिए हर मुसलमान इसका ख्याल रखें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। यह भी कहा कि खुले में और सड़कों व रास्तों पर कुर्बानी बिल्कुल न करें।  

Desk Team