उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में स्थित पटाखों के गोदाम में रविवार को ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 नए बुरी तरह झुलस गए हैं। घायल को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे ने बताया की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में चमन मसूरी नामक व्यक्ति के घर में पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि चार लोग झुलस गये जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह का पटाखा गोदाम बनाने की अनुमति चमन मसूरी के पास थी या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



