छापेमारी में फर्जी आईडी बनाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Summary :

उपजिलाधिकारी ने बुधवार को अलग अलग तीन स्थानों पर छापेमारी कर फर्जी आईडी बनाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है।

उपजिलाधिकारी ने बुधवार को अलग अलग तीन स्थानों पर छापेमारी कर फर्जी आईडी बनाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान फर्जी आईडी बनाने वाले उपकरण व हजारों की नकदी बरामद की हैं।  उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये  आरोपियों को पुलिस की हिरासत में देकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि लोगों से  लोनी इलाके में कई स्थानों पर फर्जी तरीके से मतदाता पहंचान पत्र, आधार कार्ड ,पैन कार्ड आदि बनाने की शिकायत मिल रही थी। फर्जी आईडी बनाने की शिकायत मिलने पर बुधवार को प्रेम नगर 100 फुटा रोड पर आयुष कंयुनिकेशन के नाम चलने वाली दुकान पर  छापा मारा। जहां पर 800 रुपये प्रति आईडी तरीके से तैयार की जा रही थी। 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने संदीप दीक्षित के बयान का किया समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

छापेमारी के दौरान वहां से कर 1 कलर प्रिंटर ,1 लैपटॉप , 3 मोबाइल व 78 हजार रुपये नकद ,1 लेमिनेशन मशीन ,आधार कार्ड में इस्तेमाल होने वाला पेपर ,2 बही खाता,खाली लिफाफे ,1 पेपर रिम ,1 मोहर ,फिंगर प्रिंट स्केनर मशीन जब्त करते हुए अरविंद व 1 अन्य युवक को पकड़ लिया । जिसके बाद  गढ़ी कटैया मार्ग स्थित जीशान कंयुनिकेशन के नाम से फर्जी आईडी तैयार कर रहे  आरोपी राशिद को 1 एप्शन, 360 प्रिंटर,1 एचपी लैपटॉप,1 ओप्पो मोबाइल व 2 किराया नामा पत्र जब्त करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। 
तीसरे स्थान पर छापेमारी कर सहज जनसेवा केंद्र से दिलशाद एवं मार्स कंयुनिकेशन सेंटर पर मौजूद शहजाद नामक व्यक्ति को पकड़ा है।  उपजिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने के नाम पर धनराशि की मांग कर रहे थे।  आरोपियों के  जब्त उपकरण व चाबी सहित पुलिस की हिरासत में दे दिए हैं। उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के  निर्देश दिये हैं।  साथ ही एसएचओं को निर्देश देते हुए कहा कि लोनी इलाके में अभियान चलाकर फर्जी वाड़ा करने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Desk Team