किसान यूनियन ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने, बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीडन करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो चुनाव में सरकार को इसकी कीमत चुकानी पडेगी। किसान यूनियन ने बकाया गन्ना भुगतान, बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीडन सहित कई समस्याओं को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा एडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सवित मलिक ने कहा कि सरकार के आदेश पर 14 दिन में गन्ना भुगतान हो जाना चाहिए लेकिन चीनी मिलें अपनी मनमानी कर रही है। किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। पिछले साल किसान यूनियन को भुगतान लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पडा था जिसके बाद मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी लेकिन इसके बावजूद भी चीनी मिल मालिक अपने रवैये पर अडे हुए हैं, जिसके कारण किसानों को भुगतान न होने से न तो बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है और न ही बच्चों की शादियां हो पा रही है।
वोटर आईडी को आधार से जोड़ने का रास्ता हुआ साफ
उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान न होने तक किसानों से कोई भी सरकारी देयांे की वसूली न की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के बढे दामों ने भी किसानों की कमर तोडकर रख दी है, बिजली विभाग भारी भरकम बिल भेजकर किसानों का उत्पीडन कर रहा है। इस मौके पर जयपाल, टीनू जावला, बाबा श्याम सिंह, मा. नैन सिंह, योगराज सिंह, मौहम्मद यामीन, सराजुद्दीन, गफ्फूर, रणकुमार, सतबीर सिंह मूंछ, भूरा, सुलेमान, संजीव लिलौन, कामिल आदि भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



