उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगरपालिका परिषद और 18 नगर पंचायतो में चार मई को साढ़े चार लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे ।
मतगणना 13 मई को
जिलाधिकारी डॉ नितिन बंशल ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि प्रथम चरण में प्रतापगढ़ में नगर निकाय चुनाव में मतदान चार मई को कराया जायेगा और मतगणना 13 मई को करायी जायेगी। उम्मीदवार नामांकन पत्र को 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक क्रय करके जमा कर सकेंगे। प्रतीक चिन्ह का आवंटन 21 अप्रैल को किया जायेगा।
मतदाताओं की संख्या चार लाख 57 हजार 814
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख 57 हजार 814 है जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख 38 हजार 190 व महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 19 हजार 624 है। मतदान केंद्रों संख्या 220 व मतदान स्थलों की संख्या 506 है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गयी है शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये व्यापक व्यवस्था की गयी है, चुनाव में गड़बड़ रोकने के लिये जिले की पुलिस के अलावा बाहर से पुलिस व पी ए सी की मांग की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



