लखनऊ से कानपुर पहुंची एक लोकल मेमू ट्रेन के चार डिब्बे बुधवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म पर पटरी से उतर गये। इस घटना में जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया, “आज सुबह करीब सात बजे लखनऊ से कानपुर आ रही एक लोकल मेमू ट्रेन नम्बर 64201 जैसे ही कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए, चूंकि ट्रेन की गति बहुत धीमी थी इसलिये कोई नुकसान नहीं हुआ और किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।”

उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है । वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और लोकल ट्रेन को पटरी से हटाने का काम जारी है । ट्रेन के यात्री सुरक्षित उतर गये हैं। मामले की जांच की जा रही है ।


Download Android App
Download iOS App



