उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक परिवार के चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के मोहल्ला भीकमपुर दयालपुर निवासी राज गौतम (23) अपनी बहन प्रीती (20) पुत्री तार बाबू, भतीजे विजय (10),भतीजी छाया (12) के साथ स्कूटी पर सवार हो बड़ी बहन कमलेशी की ससुराल दरबाशपुर अटसू से वापस अपने घर औरैया लौट रहा था।
उसकी स्कूटी नेशनल हाईवे पर चिरहुली ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची कि तभी गलत दिशा से आ रहे एक डंफर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार एक परिवार के चारों सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



