ताजमहल के प्रांगण में सोमवार को भगवा झंडा लहराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना ताजगंज के पुलिस निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को ताजमहल परिसर में एक कथित हिंदूवादी संगठन के चार सदस्यों ने भगवा झंडा लहराया।
घटना के बाद वहां सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल सीआईएसएफ के कर्मियों ने चारों को पकड़ लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गौरव ठाकुर सहित चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



