उत्तर प्रदेश में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थम नहीं रहे। हाथरस कांड को लेकर जहां देशभर में बवाल मचा हुआ है, वहीं प्रदेश से इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही। हाथरस, बलरामपुर, भदोही और बागपत के बाद अब अलीगढ़ से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ के खैर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। हैरानी वाली बात है कि आरोपी बच्ची का अपना रिश्तेदार है। मामले में पुलिस का कहना है कि “बच्ची एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।”
हाथरस गैंगरेप को लेकर बोले भाजपा विधायक- ‘संस्कार से बलात्कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’
गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में इजाफा हो रहा है। हाल में आए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पिछले एक दशक में 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में बलात्कार की वारदातें 50 फीसदी बढ़ गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



