J&K के पुंछ में पाकिस्तान ने LOC पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, सेना ने दिया करारा जवाब

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (Line of control) के पास पाकिस्तानी बलों ने रविवार तड़केअग्रिम क्षेत्रों पर मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तड़के लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में एलओसी के पास अकारण ही छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी उचित जवाबी कार्रवाई की।’’ 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी सुबह पांच बजे तक जारी रही, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे निवासियों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी। 

हाथरस गैंगरेप को लेकर बोले भाजपा विधायक- ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’

Desk Team