उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक नर्स से सामूहिक बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चंद्र ने कहा, ‘‘शहर की एक पॉश कालोनी के एक निजी अस्पताल के कमाउंडर भूमेश ने अपने साथ काम करने वाली नर्स को गत 8 जुलाई को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।’’
उन्होंने बताया कि इस बीच, वहां मौजूद भूपेश के मित्र कुलदीप ने इस घटना का वीडियो बनाया और फिर उसने भी नर्स से दुष्कर्म किया। इसके बाद उन दोनों ने वीडियो के बहाने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसका बलात्कार किया। चंद्र ने बताया कि इस बीच, कुलदीप के एक अन्य मित्र नरेंद्र ने भी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर नर्स को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया, लेकिन जब पीड़िता के उसकी बात नहीं मानी तो उसने वीडियो वायरल कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस. जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन
इसके बाद नर्स ने अपने परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी और शनिवार को तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



