उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया इस दौरान एक कास्टेबल समेत दोनों बदमाश घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर विजयनगर पुलिस ने सजवान नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें कांस्टेबल विशाल राठी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रिजवान और सोनू उर्फ मुर्सलिम घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, लूट के 10 हजार रुपया, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस आदि बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती आदि के लगभग 12 मामले पंजीकृत हैं।
दोनों बदमाश विजय नगर थाने पर दर्ज मामले में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था।


Download Android App
Download iOS App



