गोरखपुर : लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों ने गुरूवार को शहर में मेट्रो के प्रस्तावित मार्ग का सर्वेक्षण किया और गोरखपुर के आयुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ बैठक की । एलएमआरसी के निदेशक कुमार केशव और मुख्य अभियंता रवि जैन ने लोकनिर्माण विभाग के इंजनियरों के साथ मेट्रो के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया । शुक्रवार को भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जायेगा ।
अधिकारियों ने मोहददीपुर से रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ मंदिर द्वार से बरगदवा और श्यामनगर तथा गुलरिहा से ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया । एलएमआरसी के निदेशक कुमार केशव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ”गोरखपुर में मेट्रो दो मीटर की चौड़ाई वाले खंभो पर चलाया जाना प्रस्तावित है खंभो के बीच की दूरी 27 मीटर प्रस्तावित होगी । चार लेन में खंभे बनाया जाना कठिन होगा ।” शहर में मेट्रो परियोजना के निर्माण पर 4100 करोड. रूपये का खर्च आयेगा । केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद मेट्रो मार्ग पर दो कारीडोर तथा 27 स्टेशनों का निर्माण होगा ।


Download Android App
Download iOS App



