हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसके अनुसार मस्जिद में नमाज अदा की गई थी। अब एक और इसी तरह की खबर सामने आ रही है कि गोवर्धन की ईदगाह में मंगलवार को गोवर्धन कस्बे के ही चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुबह करीब दस बजे हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, दोपहर में इंटरनेट मीडिया पर ये वायरल हुआ, तो पुलिस सक्रिय हो गई, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
हिरासत में लिए गए 4 युवकों ने कहा, “हमने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है जब मुस्लिम नंद भवन में नमाज अदा कर सकते हैं तो हम भी ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके की ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले युवकों के नाम सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर हैं और ये सभी गोवर्धन इलाके में ही रहते हैं! हालांकि इस मामले की अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के बाद चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है!
बाद में पुलिस ने इनका शांति भंग की धारा के चलते चालान काट दिया है! गोवर्धन के संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने का कार्य करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App



