Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Summary :

उत्तर प्रदेश के Hardoi जिले में शुक्रवार की सुबह तड़के एक शातिर चोर गिरोह के मुखिया को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तर कमरुल, हरदोई के कोतवाली बिलग्राम के मोहल्ला काजीपुरा का निवासी है।   Highlights: गुरूवार को छापेमारी में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में गोली लगही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया फरार चोर की कोतवाली शाहाबाद पुलिस तलाश कर रही थी कमरुल शातिर किस्म का अपराधी है इसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर समेत 20 मामले दर्ज हैं- पुलिस…

उत्तर प्रदेश के Hardoi जिले में शुक्रवार की सुबह तड़के एक शातिर चोर गिरोह के मुखिया को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तर कमरुल, हरदोई के कोतवाली बिलग्राम के मोहल्ला काजीपुरा का निवासी है।

 

Highlights:

  • गुरूवार को छापेमारी में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया
  • पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में गोली लगही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया
  • फरार चोर की कोतवाली शाहाबाद पुलिस तलाश कर रही थी
  • कमरुल शातिर किस्म का अपराधी है इसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर समेत 20 मामले दर्ज हैं- पुलिस

गुरूवार को छापेमारी में इसके गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी थी और आज सुबह फरार चोर की लोकेशन मिलने पर उसकी घेराबंदी कर दी गयी। खुद को घिरा देख कमरूल ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की, जिससे एक पुलिसकर्मी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में गोली लगही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कमरूल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सिपाही को प्राथमिक उपचार दिया गया है। कमरूल कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था और फिर से गैंग को सक्रिय कर चोरी के धंधे में लग गया था।

एसपी केशव चंद, गोस्वामी ने बताया कि हरदोई जिले की कोतवाली शाहाबाद पुलिस ने कोतवाली बिलग्राम के मोहल्ला काजीपुरा के रहने वाले शातिर चोर गैंग के सरगना कमरुल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया बीती रात शाहाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांडी रोड पर छापेमारी की थी इस दौरान पुलिस ने चोरी के जेवरात,अवैध तमंचे समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया था जबकि गैंग का सरगना कमरुल पुत्र अन्ना पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। फरार चोर की कोतवाली शाहाबाद पुलिस तलाश कर रही थी,इस दौरान कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के दिलावरपुर के पास आज तड़के सुबह पांच बजे सुबह उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक कमरुल शातिर किस्म का अपराधी है इसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर समेत 20 मामले दर्ज हैं।कुछ दिन पूर्व ही यह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था और फिर से इसने अपने गैंग को सक्रिय कर लिया था और चोरी के धंधे में लग गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team