Hathras Satmpede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। सत्संग समाप्त होने के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ बाहर निकलने लग गई। तभी अचानक लोगों की बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत की खबर है। हादसे को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में सत्संग आयोजित करने वाले ‘भोले बाबा’ की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच यूपी पुलिस ने मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया।
Highlights
- हाथरस मामले में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, बाबा के आश्रम पर पुलिस ने की छापेमारी
- तलाशी अभियान के दौरान आश्रम में नही मिले बाबा नारायण साकार हरि
- कार्यक्रम में क्षमता से अधिक लोग शामिल हुए थे, जांच में जुटी पुलिस
तलाशी अभियान की जानकारी देते हुए मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने कहा, “हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले… वे यहां नहीं हैं…”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




