लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी बस, 5 की मौत

Summary :

बिहार के अररिया से चलकर दिल्‍ली की ओर जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार को जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर मैनीभावा गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी।

बिहार के अररिया से चलकर दिल्‍ली की ओर जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार को जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर मैनीभावा गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्‍य ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। बांगरमऊ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने डबल डेकर बस सड़क किनारे खडे कंटेनर से टकरा गई।
हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्‍य की ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाते समय मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन, शौकत रजा, नसीम, फारूक, और मोहम्‍मद मुक्‍करम की मौत हो गयी है।
उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह के अनुसार बस में 65-70 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि अन्‍य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भिजवाया गया है। 

Desk Team