किसान आंदोलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। यह भी कहा गया है कि गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी दबाव आ सकता है। दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
- जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा
- यातायात हेल्प लाइन नंबर
- सैक्टर-14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 होकर
मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते हैं। पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर-14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेंगे।
जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा
डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे। कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 होकर गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा।
यातायात हेल्प लाइन नंबर
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर सिरसा, परी चौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेगा। आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जायेगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




