राम जन्मभूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित आने वाले फैसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस ने सोमवार को हाईअलर्ट जारी कर दिया। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने कहा कि राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसी भी समय दिया जा सकता है और इसी के मद्देनजर हाई अलर्ट किया गया है।
पूरे जिले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। जिले को कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है,जिन पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने जौनपुर के पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथियों के साथ बैठक कर अयोध्या फैसले को लेकर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



