अली और बजरंग बली को मैं एक नाम दे देता हूं, ‘बजरंग अली’ : आजम खान

Summary :

आजम खान ने बीजेपी नेता बुक्कल नवाब पर हमला बोला और कहा कि एक मुस्लिम ने कहा था कि हनुमान मुसलमान थे। उन्होंने कहा हनुमान न दलित थे, न ठाकुर थे, न जाट थे।

राजनीति गलियारे में अली और बजरंग बली युद्ध का मैदान बन चूका है वहीं इस मैदान में अब समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान भी कूद पड़े। आजम खान ने रामपुर में किले मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहला चरण के चुनाव हो गया और बीजेपी का जनाजा निकल गया, गठबंधन जीत गया है। उन्होंने कहा कि आज उनका है, कल तुम्हारा है।

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने सीएम योगी के अली और बजरंगबली वाले बयान को उठाया और कहा कि अली और राम में झगड़ा मत करो। अली और बजरंग बली को मैं एक नाम दिए देता हूं, ‘बजरंग अली’। उन्होंने कहा कि सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हनुमान को पहले आपने दलित बताया फिर ठाकुर बताया और फिर बताया जाट थे।

CM yogi

उन्होंने बीजेपी नेता बुक्कल नवाब पर हमला बोला और कहा कि एक मुस्लिम ने कहा था कि हनुमान मुसलमान थे। उन्होंने कहा हनुमान न दलित थे, न ठाकुर थे, न जाट थे। उन्होंने कहा कि वह तो श्रीलंका के थे। उन्होंने कहा अली और बजरंग एक हो जाओ और दुश्मन की नली तोड़ दो, बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि। बजरंग अली, बजरंग अली, बजरंग अली।

राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपने 15 दोस्तों के लिए चलाते हैं सरकार

आजम खान यही नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी पर पाकिस्तान का एजेंट होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ”आप कल नवाज शरीफ के दोस्त थे और आज इमरान खान आपके दोबारा प्रधानमंत्री बनने का इंतजार कर रहा है। बताओ लोगों पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या पाकिस्तान? लोगों ने आजम के सवाल का जवाब देते हुए कहा मोदी मोदी… के नारे लगाए।

आजम खान ने कहा कि सरहदों पर फौजियों का खून बहा, 40 जवान आरडीएक्स के हमले में शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि आवाम ये समझती रही कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन है। लेकिन क्या हिंदुस्तान की आवाम को ये पता है कि पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इतंजार कर रहे कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के बने, जिससे हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मसला हल हो जाए।

Desk Team