बुलंदशहर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे दो लाख

Summary :

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की मिनी बैंक से हथियाबंद बदमाशों ने दो लाख दस हजार रूपये लूट लिये।

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की मिनी बैंक से हथियाबंद बदमाशों ने दो लाख दस हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम लोधई निवासी, भारत भूषण ताल विवियाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक का बैंक मित्र है। 
उसने गांव में जहांगीराबाद मलकपुर रोड पर एक दुकान में मिनी बैंक बना रखा है जहां से वह लेन-देन करता है सोमवार को रोजाना की तरह वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। दोपहर में 12 बजे के लगभग बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल दुकान के सामने आकर रुकी और दो बदमाश उसके पास जा पहुंचे जबकि एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट किए खड़ रहा। 
युवकों ने दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी देते हुए दो लाख दस हजार रूपये लूट लिए और विरोध करने पर गोली से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों को खोजने की कोशिश भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भारत भूषण की तहरीर पर अनूपशहर थाने में तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Desk Team