उमेश पाल हत्याकांड में शामिल, ‘आरोपी जफर के घर चला बाब का बुलडोजर’

Summary :

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के गुर्गों के यहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। सबसे पहले पुलिस-प्रशासन और पीडीए की टीम खालिद जफर अहमद के घर पहुंची है

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के गुर्गों के यहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। सबसे पहले पुलिस-प्रशासन और पीडीए की टीम खालिद जफर अहमद के घर पहुंची है। खालिद जफर के घर पर पीडीए का बुलडोजर चल रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को भी घर के पास आने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा कि खालिद जफर के घर पर उमेश पाल के हत्यारे छिपे थे। यही पर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर मिले थे।
बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान 
उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर में सामने आया बीजेपी नेता के भाई  का नाम, जानिए कौन है - Prayagraj Umesh Pal murder latest news BJP leader  Rahil Hasan brother Ghulam
वहीं बुलडोजर पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कह कि यह कानून प्रक्रिया के तहत हो रहा है। जो अवैध निर्माण किए गए हैं, उन्हीं पर यह बुलडोजर चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रुखसााना के घर पर भी आज ही पीडीए बुलडोजर चलाएगा। बताया जा रहा है कि उमेश की हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार रुखसाना के नाम पर है। इसी को लेकर बुलडोजर कार्रवाई की जद में रुखसाना भी है। दरअसल, धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी कालिंदीपुरम में रुखसाना का घर है। घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी रुखसाना के नाम पर है।
 

Desk Team