उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। इस मामले में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कमलेश तिवारी का परिवार उनसे मिलना चाहेगा तो वह उनसे मुलाकात करेंगे।
योगी ने कहा कि वह सभी से मिलते हैं और परिवार से मुलाकात करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। वहीँ, उन्होंने कहा इस केस की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। योगी ने आगे कहा कि मैं भी इस मामले के बारे में पूरा अपडेट लूंगा.इस मामले में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।” यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया है कि साल 2015 में पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान के कारण हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश की हत्या की साजिश रची गई थी।
कमलेश तिवारी हत्याकांड की ATS ने 24 घंटे के भीतर सुलझायी गुत्थी, तीन षडयंत्रकर्ता गिरफ्तार
हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन प्रमुख षडयंत्रकर्ताओं को आज सूरत से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो हत्यारों को भी जल्द ही पकड़ जाने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



