कन्नौज : युवती से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, परेशान परिवार ने दी सुसाइड की धमकी

Summary :

NULL

महिलाओ से होते अत्याचार और रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। हाल की घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज की है जहां एक पीड़िता घर के पास पानी भरने गई थी तभी एक युवक ने युवती के से जबरदस्ती रेप किया और दोस्त ने उसका वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिवार वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर फांसी पर नहीं लटकाया गया तो वे सुसाइड कर लेंगे।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने रविवार देर शाम गुरसाईगंज पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गुरसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के समढान कस्बे की रहने वाली एक युवती दवा लेने के लिए अस्पताल गई थी। अस्पताल से वापस आते समय समढान कस्बे का परिचित सलमान इसको रास्ते में मिल गया। घर चलने की बात को लेकर पीड़िता को बाइक पर बैठा लिया।

जिसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को घर ले जाने की बजाय तेराजकेट में एक ट्यूबबेल पर लेकर पहुंच गया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो वहां पहले से मौजूद युवक के दोस्त और उसने मारपीट की। जिसके बाद आरोपी युवक ने गैंगरेप किया और उसके साथी ने इसका वीडियो बनाया। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना के तुरंत बाद परिवार वालों को इसके बारे में नहीं बताया, क्योंकि उसे डर था कि उसका घर गांव में बदनाम हो जाएगा।

लेकिन सोशल मीडिया पर जब घटना का वीडियो वायरल होने लगा तो पीड़िता के परिवार को वालों को खुद ब खुद घटना के बारे में पता चला गया। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान तालिब और सलमान के तौर पर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team