Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Kanpur: तेज धमाके के साथ बम फटने से मचा हड़कंप, हादसे में एक की मौत, 6 घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीपावली पर बम फटने से बड़ा हादसा हुआ है। बता दें रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तेज धमाके के साथ बम फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। धमाके से पास में खड़े लोग 20 फीट तक हवा में उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।   आपको बता दें पटाखों की खरीद में अवैध बमों की बिक्री होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीपावली पर बम फटने से बड़ा हादसा हुआ है। बता दें रसूलाबाद थाना क्षेत्र में तेज धमाके के साथ बम फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत और आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। धमाके से पास में खड़े लोग 20 फीट तक हवा में उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

आपको बता दें पटाखों की खरीद में अवैध बमों की बिक्री होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास खड़े लोग 20 फीट तक हवा में उछल गए। तेज धमाकों की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे ने कई परिवारों की खुशी को मातम में बदल दिया। बताया जा रहा है बाजार में अवैध बारूद से बने बमों के सौदागर सक्रिय थे। विस्फोटक का बोरा फटने से तेज धमाका हो गया। हादसे में 11 साल के मासूम सुफियान की मौत हो गई। मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पुलिस कर रही है लीपापोती
अब इस घटना पर पुलिस लीपापोती करती हुई नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका मामूली पटाखों से नहीं हो सकता। सीएचसी प्रभारी रसूलाबाद के डॉक्टर सौरभ वत्स ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोग घायल अवस्था में आए। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए कानपुर नगर रेफर कर दिया गया है।अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत हो चुकी थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner