उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरेआम अपहरण के बाद चलती गाड़ी में नाबालिग बॉक्सिंग प्लेयर के साथ गैंगरेप की कोशिश की गई। बॉक्सिंग प्लेयर की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपियों को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना कानपुर जिले के चकेरी पुलिस क्षेत्र में गुरुवार को उस वक़्त हुई जब नाबालिग बॉक्सिंग प्लेयर प्रैक्टिस करने जिम जा रही थी। तभी स्कॉर्पियो सवार चार युवकों आए और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। नाबालिग लड़की के पिता के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय बेटी एक स्थानीय कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही है।
Lucknow Pitbull Attack : पिंजरे में पहुंचा 80 साल की महिला की जान लेने वाला पिटबुल, 4 एक्सपर्ट करेंगे रिसर्च
पिता ने बताया, “वह जिम जाने के लिए घर से निकली थी। स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों ने उसे जिम के पास रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जबरन कार में बिठाया और वहां से भागने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रोका और घटना की सूचना पुलिस को दी।”
आरोपियों की पहचान आकाश द्विवेदी, अमन द्विवेदी, अनुभव तिवारी और पीयूष दीक्षित के रूप में हुई है। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व अपहरण समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



