Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और चरण के मतदान 1 जून को होने है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में वाराणसी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। काशी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज (28 मई) को इंडिया गठबंधन के वाराणसी लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा मोहन सराय में करीब शाम 4:00 बजे होगी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अखिलेश और राहुल एक साथ कई मौकों पर साथ नजर आए हैं। यूपी में सपा गठबंधन के ऐलान के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कई मौकों पर मोर्चा संभाला है। पहली बार दोनों दिग्गज नेता ताजनगरी आगरा में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद वह कन्नौज, कानपुर की रैली में एक साथ दिखाई दिए थे।
आपको बता दें, वाराणसी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है, क्योंकि इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पीएम मोदी के सामने उतारा है। इसके साथ ही बसपा ने इस सीट से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। पीएम मोदी इस सीट से बीजेपी के तीसरी बार उम्मीदवार है। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



