अकसर हमने प्रेमी जोड़ों के भागने या बेमेल जोड़ों की खबरें पढ़ी या सुनी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में प्यार का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 29 साल की यह विवाहित महिला 15 साल के लड़के के साथ भाग गई। महिला 3 बच्चों की मां और लड़का 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र है।
नाबालिग लड़के के परिवार ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। अब मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चला है। 29 साल की यह विवाहित महिला और 15 साल का लड़का बुधवार के दिन लगे शिवरात्रि के मेले से गायब हैं।
पहले तो उनके परिवारों ने अपने स्तर पर उन्हें खोजा लेकिन जब वे गुरुवार तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचित किया। सूत्रों ने बताया है कि महिला और लड़का पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनकी उम्र में इतना अंतर होने के कारण किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।
कैंपियरगंज के ऑफिसर राहुल भाटीने बताया, “लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 363 और 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उनको खोजने की कोशिश कर रहे हैं।” महिला 3 छोटे बच्चों की मां है। उसके पति ने पुलिस को बताया है कि कुछ समय से महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था, लेकिन उसने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



