लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनावों के दौरान सोमवार को 23 दुकानों और वाणिज्यिक उद्यमों पर मतदान के दिन कारोबार जारी रखने को लेकर जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी ने लखनऊ कैंट में मतदान के चलते सोमवार को सभी दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया था।
श्रम विभाग के सहायक आयुक्त रवि श्रीवास्तव ने सोमवार को शहर के अमीनाबाद, कैसरबाग, आलमबाग, तेलीबाग, इंदिरा नगर, गोमती नगर, महा नगर, नाका हिंडोला, चौक सहित और भी कई क्षेत्रों में वाणिज्यिक परिसरों और दुकानों का निरीक्षण किया। बयान में कहा गया, “जिन दुकानों और वाणिज्यिक परिसरों को खुला पाया गया उन्हें बंद कराया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।”


Download Android App
Download iOS App



