लखनऊ : मकान में आग लगने के कारण पूर्व आईजी की मौत, पत्नी व बेटा झुलसे

Summary :

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।
आग लगने के कारण पहली मंजिल में फंस गया था परिवार 
उप्र: मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से पूर्व आईजी की मौत - up retired ig  died of suffocation due to fire in the house
लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के गाजीपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार मिश्र ने रविवार को एक समाचार एजेंसी को बताया कि थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित पूर्व आईजी डी सी पांडेय (70) के घर में बीती रात आग लग गई और उसकी पहली मंजिल पर उनका परिवार फंस गया।
अग्निशमन काबू पाया, लेकिन धुंआ मुंह में भरने के कारण घुटा दम 
घर में आग लगने से फंसा पूरा परिवार, पत्नी और बेटे को पुलिस ने बचाया |  Police rescued the entire family, wife and son trapped in the house fire -  Dainik Bhaskar
उन्‍होंने बताया कि पुलिस पड़ोसियों के सूचना देने पर तत्‍काल मौके पर पहुंची और उसने एवं अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय और पुत्र शशांक को बाहर निकाला। घर में धुआं भर जाने से सबकी हालत बिगड़ गई थी। मिश्र ने बताया कि तीनों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डी सी पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे का उपचार जारी है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पत्नी व बेटा खतरे बाहर
मिश्रा ने बताया कि पांडेय करीब 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पांडेय के आवास में आग लग गयी और उसकी पहली मंजिल पर पूरा परिवार फंस गया। उन्होंने बताया कि पांडेय ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्‍होंने शोर मचाया। जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसे परिवार के सभी सदस्‍य बेहोश मिले। सूत्रों ने बताया कि डी सी पांडेय की पत्नी और पुत्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
 

Desk Team